नगर पंचायत बढ़नी बाजार में चला वृहद पौधरोपण अभियान, अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने रोपे पौधे
सिद्धार्थनगर • 12 Jul 2026, 10:12 pm

उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगरव्यूज़: 388
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पर्यावरण संरक्षण और कस्बे को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ रविवार को नगर पंचायत बढ़नी बाजार में एक वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत बढ़नी कस्बे के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों के किनारे बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। अभियान की शुरुआत स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष ने पौधारोपण कर की और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कस्बे के लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और असंतुलित होते मौसम चक्र से बचने के लिए प्रकृति का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं, जो हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। सुनील अग्रहरि ने नगर वासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहकर उसकी सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए, ताकि वह एक मजबूत वृक्ष बन सके।कस्बे में चलाए गए इस वृहद अभियान को लेकर स्थानीय युवाओं और नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने घरों के आसपास भी खाली पड़े स्थानों पर पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस सराहनीय पर्यावरण अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी, एवं संभ्रांत नागरिक और पर्यावरण प्रेमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








