IST: Monday, 26 October 2026 at 7:45 pm

बढ़नी में NH-730 पर खड़ी स्लीपर बस में महिला से दरिंदगी का आरोप: चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार

बढ़नी, सिद्धार्थनगर • 21 Oct 2026, 7:50 pm

बढ़नी में NH-730 पर खड़ी स्लीपर बस में महिला से दरिंदगी का आरोप: चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी कस्बे से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर स्थित बुद्धा ढाबा के सामने खड़ी एक निजी स्लीपर बस (संख्या MP 13 ZJ 1935) में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी चालक और परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के समीप स्थित एक बगीचे में गैर-प्रांत का एक असहाय परिवार पिछले कुछ दिनों से अस्थाई रूप से गुजर-बसर कर रहा था। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात जब परिवार सो रहा था, तभी बस से जुड़े कर्मियों पर महिला को बस के भीतर ले जाने और अनैतिक कृत्य करने का आरोप लगा। कुछ समय बाद जब परिजनों की नींद खुली और उन्होंने तलाश शुरू की, तो ढाबे के पास खड़ी बस की ओर से संदिग्ध आहट मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकले। वाहन पर अंकित संपर्क विवरण के आधार पर जब बस मालिक संजय शर्मा (निवासी इंदौर) से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपने एक कर्मी रवि द्वारा महिला से अभद्रता किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित कर्मी फरार है और उसका फोन बंद मिल रहा है। वहीं, इस संबंध में जब थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकांत पाण्डेय से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में उन्हें फिलहाल कोई सीधी जानकारी नहीं मिली है, वे पूरे मामले की जानकारी करवा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घटना के बाद बढ़नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी और पीड़ित पक्ष को लेकर चौकी गई थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित ढाबों के आसपास रात के समय खड़ी रहने वाली निजी बसों और संदिग्ध गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

संबंधित खबरें

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बढ़नी के 'सिद्धार्थ नेत्रालय एन्ड फेको सेंटर' की अनूठी पहल: 40 हजार से अधिक सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. नदीम अहमद ने 149 मरीजों का किया परीक्षण

बढ़नी, सिद्धार्थनगर • 15 Aug 2026, 9:00 pm

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बढ़नी के 'सिद्धार्थ नेत्रालय एन्ड फेको सेंटर' की अनूठी पहल: 40 हजार से अधिक सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. नदीम अहमद ने 149 मरीजों का किया परीक्षण