IST: Tuesday, 14 July 2026 at 1:56 pm

बांसी पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 2 शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद

सिद्धार्थनगर10 Jul 2026, 11:40 pm

बांसी पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 2 शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगरव्यूज़: 158
सिद्धार्थनगर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसी कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हो रही चोरी की विभिन्न घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दू सिंह के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली बांसी के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने पचपेड़िया तिराहे के पास से घेराबंदी कर इन दोनों शातिर चोरों को उस समय दबोचा जब वे भागने की फिराक में थे। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान श्यामसुन्दर मौर्या और इन्द्रजीत मौर्या (दोनों पुत्र रामदयाल मौर्या) के रूप में हुई है, जो थाना कोतवाली बांसी के मुडार खुर्द के निवासी हैं। इस महत्वपूर्ण सफलता से जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कई मुकदमों का सफल अनावरण हुआ है, जिसमें थाना कोतवाली बांसी में दर्ज मु0अ0सं0 119/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस, थाना शोहरतगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 095/2026, 104/2026, व 133/2026 धारा-303(2) बीएनएस शामिल हैं। इसके अलावा इन शातिर चोरों की गिरफ्तारी से थाना भवानीगंज में दर्ज मु0अ0सं0 075/2026 धारा-331(4), 305(a) बीएनएस और थाना ढेबरुआ में दर्ज मु0अ0सं0 69/2026 धारा-331(4), 305(a) बीएनएस का भी पुलिस ने सफल खुलासा किया है। इस सराहनीय व चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में मुख्य रूप से बांसी कोतवाली से उपनिरीक्षक स्वामीनाथ भास्कर, आरक्षी मुकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार दूबे, रामशब्द यादव व योगेन्द्र यादव शामिल रहे। वहीं, एंटी थेफ्ट व सर्विलांस टीम की तरफ से एंटी थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान, हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रजापती, रमेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमित यादव, इन्द्रेस यादव और आरक्षी अभिनंदन सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पुलिस टीम द्वारा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया गया है।

संबंधित खबरें