IST: Thursday, 16 July 2026 at 3:41 am

बढ़नी बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात श्रम विभाग के गजट के तहत वेतन वृद्धि को तत्काल दी मंजूरी

सिद्धार्थनगर15 Jul 2026, 10:23 pm

बढ़नी बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात श्रम विभाग के गजट के तहत वेतन वृद्धि को तत्काल दी मंजूरी
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगरव्यूज़: 80
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी बाजार के कर्मचारियों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शासन के श्रम अनुभाग-2 द्वारा राज्यपाल की आज्ञा से जारी नवीन गजट अधिसूचना के अनुरूप अब नगर पंचायत कर्मचारियों की तनख्वाह में बढ़ोतरी की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने शासन की मंशानुरूप कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए इस वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर तत्काल प्रभाव से अपनी मुहर लगा दी है। मामले की जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किया गया नया आधिकारिक गजट जैसे ही उन्हें सौंपा गया, उन्होंने कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बिना किसी देरी के इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। इस गजट में भौगोलिक श्रेणियों के आधार पर कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि करने के निर्देश शामिल हैं। अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यालय के संबंधित अधिकारियों और पटल प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा और गजट में श्रेणीवार तय की गई दरों के अनुरूप फौरन सभी कागजी कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह का लाभ अविलंब मिल सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हमारे नगर पंचायत की रीढ़ हैं और शासन के निर्देशों के पालन में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अध्यक्ष द्वारा इस मामले में दिखाई गई अभूतपूर्व तत्परता और त्वरित आदेश से नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सभी कर्मचारियों ने इस त्वरित व कल्याणकारी फैसले के लिए उत्तर प्रदेश शासन, श्रम विभाग व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी का दिल से आभार व्यक्त किया है।

संबंधित खबरें