IST: Thursday, 27 August 2026 at 4:58 pm

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: बढ़नी में पर्यवेक्षक अमित विज ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

सिद्धार्थनगर19 Aug 2026, 11:57 pm

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: बढ़नी में पर्यवेक्षक अमित विज ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
बढ़नी (सिद्धार्थनगर) | OK Talk India: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बढ़नी स्थित सिद्धार्थ नेत्रालय के प्रांगण में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक अमित विज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से मुलाकात कर संगठन की वर्तमान स्थिति, मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। पर्यवेक्षक अमित विज ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की राय सर्वोपरि है। उन्होंने सभी से बिना किसी संकोच के अपने विचार व जमीनी सुझाव साझा करने का आह्वान किया ताकि पार्टी को धरातल पर अधिक सक्रिय बनाया जा सके। संवाद के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से भी वार्ता कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और जनमुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गालिब विशेन, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्विनी सिंह सोलंकी, अकील अहमद उर्फ मुन्नू, रियाज मनिहार, सादिक अहमद, इश्तियाक चौधरी, पंकज जायसवाल तथा भानुदत्त शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें