IST: Thursday, 27 August 2026 at 6:24 pm

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज संवाद' कार्यक्रम को लेकर शोहरतगढ़ में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

सिद्धार्थनगर7 Aug 2026, 11:12 pm

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज संवाद' कार्यक्रम को लेकर शोहरतगढ़ में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज संवाद’ को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सिद्धार्थनगर जनपद में अपनी सांगठनिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम से जोड़ना था। ​जनसंपर्क के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढेबरुआ चौराहा, तुलसीपुर चौराहा, रेहरवा, पचपेड़वा, बैदौली, पकड़ी, पुरैना, जोगीबारी, लालपुर और जनकपुर जैसे प्रमुख स्थलों पर स्थानीय लोगों से सीधे मुलाकात की। अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि देश का युवा वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और रोजगार के अवसरों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन्हीं विषयों पर युवाओं की राय जानने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए राहुल गांधी प्रयागराज के के.पी. जी. ग्राउंड में शाम 5 बजे छात्रों से संवाद करेंगे। ​आयोजकों की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि सिद्धार्थनगर और शोहरतगढ़ क्षेत्र से प्रयागराज जाने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए यातायात एवं समन्वय संबंधी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में अब्दुल हमीद, सिद्दीक चौधरी, अजय कुमार, दिलीप मास्टर, प्रहलाद बाबा, बलराम चौहान, नईम प्रधान, परवेज भाई, हन्नान प्रधान, लाडील प्रधान, डॉ. रामचंद्र चौहान, पंकज यादव और वीरेंद्र जायसवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें