IST: Thursday, 6 August 2026 at 2:22 pm

बहु-बेटी सम्मेलन में बालिकाओं को दिया सुरक्षा का मंत्र, साइबर ठगी और महिला अपराध से बचाव के बताए उपाय

सिद्धार्थनगर5 Aug 2026, 10:07 pm

बहु-बेटी सम्मेलन में बालिकाओं को दिया सुरक्षा का मंत्र, साइबर ठगी और महिला अपराध से बचाव के बताए उपाय
सिद्धार्थनगर।मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत बुधवार को सिद्धार्थनगर पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 'बहु-बेटी सम्मेलन' और साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं व क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा का मजबूत मंत्र दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बच्चियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और ऑनलाइन साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं और महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनके साथ होने वाले अपराधों से सतर्क रहने तथा संकट के समय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा थानों पर स्थापित 'मिशन शक्ति केंद्र' की मदद लेने की जानकारी दी। इस दौरान उप निरीक्षक पन्नी लाल शर्मा, कांस्टेबल शुभम रावत, महिला आरक्षी अनीशा सरोज और महिला आरक्षी स्नेहा मिश्रा ने आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए वुमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), पुलिस हेल्पलाइन (112), चाइल्ड केयर लाइन (1098), एम्बुलेंस सेवा (108), अग्निशमन हेल्पलाइन (101), एल्डर हेल्पलाइन (14567) और साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही डिजिटल दौर में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के खतरों से आगाह करते हुए छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग के तरीके भी बताए गए।

संबंधित खबरें