IST: Tuesday, 28 July 2026 at 9:27 pm

सिद्धार्थनगर में भारी बारिश के बाद जलजमाव का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जल निकासी के दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर18 Jul 2026, 11:57 pm

सिद्धार्थनगर में भारी बारिश के बाद जलजमाव का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जल निकासी के दिए सख्त निर्देश
सिद्धार्थनगर। भारी बारिश के बाद नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर क्षेत्र में उत्पन्न हुई जलजमाव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शनिवार को प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वी-मार्ट के सामने और हाइडिल तिराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों पर भरे पानी को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजय कुमार सिंह को तत्काल नालों की व्यापक सफाई कराने और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन भी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, वहां से पानी निकालने के लिए नगर पालिका प्रशासन सभी आवश्यक व समुचित प्रबंध करे ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह मौके पर उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें