डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने नादेपार पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण, जनसुविधाओं में लापरवाही पर दी सख्त हिदायत
सिद्धार्थनगर • 22 Jul 2026, 10:05 pm

सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के नादेपार पंचायत भवन पहुंचे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कंप्यूटर कक्ष, विभागीय अभिलेखों और ग्रामीणों को मिल रही नागरिक सेवाओं का गहनता से जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कड़े तेवर अपनाते हुए निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी और ई-श्रम कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्र जैसी मूलभूत सेवाओं के लिए ग्रामीणों को भटकना न पड़े; इसके लिए पंचायत सहायक रोजाना समय से उपस्थित रहकर ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डीएम ने गांवों में डुग्गी मुनादी कराकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के आदेश दिए। इस दौरान बीडीओ रामानंद वर्मा व पंचायत सचिव प्रदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।









