IST: Thursday, 27 August 2026 at 4:59 pm

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम, शोहरतगढ़ की बालिकाओं का दबदबा; मंडलीय खेल के लिए हुआ चयन

सिद्धार्थनगर19 Aug 2026, 11:52 pm

जनपदीय खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम, शोहरतगढ़ की बालिकाओं का दबदबा; मंडलीय खेल के लिए हुआ चयन
सिद्धार्थनगर | OK Talk India | सरताज आलम: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (अंडर-14 आयु वर्ग बालिका) चयन व ट्रायल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि खो-खो एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष डॉ. अरुण प्रजापति एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। बीएसए ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कराकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ की छात्राओं का विशेष दबदबा देखने को मिला। शतरंज प्रतियोगिता में सुमन (नौगढ़) विजेता तथा शोभा (उसका बाजार) उपविजेता रहीं। एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ में रागनी (शोहरतगढ़) प्रथम, काजल (उसका बाजार) द्वितीय और रागनी (जोगिया) तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में रागिनी (शोहरतगढ़) ने प्रथम, सरिता यादव (मिठवल) ने द्वितीय व अर्चना (इटवा) ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में जूही (बढ़नी) प्रथम, बबिता (जोगिया) द्वितीय तथा सरोज (शोहरतगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं खो-खो स्पर्धा में शोहरतगढ़ की टीम विजेता और बढ़नी की टीम उपविजेता बनी। हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर शोहरतगढ़ की टीम का चयन मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए किया गया, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन डॉ. अरुण प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, जीशान खलील, रविंद्र सिंह गुर्जर, सत्येंद्र गुप्त, भानू सिंह, अतुल कुमार, राजकुमार, मुश्तन शेरुल्लाह, राजेंद्र, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, माहेश्वरी पाठक, अमृत लाल, गुलाम हुसैन, प्रीति निषाद, ऐश्वर्या तिवारी, संघशील बौद्ध, अभय कुमार त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, वर्षा मद्धेशिया, शशिकांत, सुग्रीम, प्रीति जायसवाल, कुसुम यादव सहित कई खेल प्रेमी व शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें