IST: Thursday, 27 August 2026 at 6:28 pm

जोशी के अनुभव व मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को मिलती है नई ऊर्जा: श्याम जायसवाल

सिद्धार्थनगर19 Aug 2026, 11:30 pm

जोशी के अनुभव व मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को मिलती है नई ऊर्जा: श्याम जायसवाल
सरताज आलम शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र (302) के भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान शोहरतगढ़ क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि संजय विनायक जोशी का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार करता है, जिससे जनसेवा के संकल्प को मजबूती मिलती है। श्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि शोहरतगढ़ क्षेत्र में संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखकर स्थानीय समस्याओं का समाधान तलाशा जाएगा। उन्होंने इस मुलाकात को अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए वरिष्ठ नेता के प्रति आभार जताया और कहा कि प्राप्त मार्गदर्शन को संगठन एवं समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

संबंधित खबरें