IST: Thursday, 16 July 2026 at 3:45 am

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; प्राइवेट पार्ट्स में नशीली दवाएं छिपाकर ले जा रही महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

सिद्धार्थनगर15 Jul 2026, 11:13 pm

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; प्राइवेट पार्ट्स में नशीली दवाएं छिपाकर ले जा रही महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल
दुनियासिद्धार्थनगरव्यूज़: 95
.....पूजा गुप्ता..... कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे मर्यादपुर इलाके में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोका। महिला की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। हैरान करने वाली बात यह रही कि अभियुक्ता ने इन नशीली दवाओं को अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपाकर रखा था, ताकि वह सुरक्षा एजेंसियों की आँखों में धूल झोंक सके। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला के पास से कुल 65 पीस प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन (Spasmo Proxivon) कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं को ज़ब्त करते हुए अभियुक्ता को तुरंत हिरासत में ले लिया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है। युवाओं और समाज पर पड़ता है गहरा असर उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर खतरा बनती जा रही है। इन नशीले पदार्थों के सेवन से न केवल युवाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पूरी तरह बर्बाद हो रहा है, बल्कि समाज में अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित और सख्त कार्रवाई क्षेत्र में नशीली दवाओं के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को इस दलदल से बचाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी का स्वागत किया है।

संबंधित खबरें