IST: Sunday, 2 August 2026 at 4:05 am

नेपाल में नकली भारतीय नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: यूपी और महाराष्ट्र के दो युवक गिरफ्तार, 70 हजार के जाली नोट बरामद

सिद्धार्थनगर31 Jul 2026, 11:43 pm

नेपाल में नकली भारतीय नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: यूपी और महाराष्ट्र के दो युवक गिरफ्तार, 70 हजार के जाली नोट बरामद
भैरहवा/रुपन्देही। नेपाल के रुपन्देही जिले में पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा (FICN) के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रहरी कार्यालय, रुपन्देही द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वडा प्रहरी कार्यालय, भैरहवा की टीम ने प्रहरी निरीक्षक मान बहादुर बी.सी. के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर नगरपालिका-12 क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 500 रुपये मूल्यवर्ग के 140 नकली भारतीय नोट (कुल 70 हजार रुपये), दो मोबाइल फोन और दो भारतीय पहचान पत्र बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित शोहरतगढ़ निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कसौधन और महाराष्ट्र निवासी 24 वर्षीय यश बाउसाहेब ब्राम्हण के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को रुपन्देही जिला अदालत में पेश कर पांच दिन की न्यायिक हिरासत (रिमांड) पर लिया गया है और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नकली नोटों का यह नेटवर्क कितना व्यापक है, इसकी छपाई कहां हो रही थी और इस रैकेट में अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

संबंधित खबरें