IST: Friday, 4 September 2026 at 12:04 am

सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत बढ़नी की पहल, अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बांटे सुरक्षा किट

सिद्धार्थनगर3 Sept 2026, 10:45 pm

सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत बढ़नी की पहल, अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बांटे सुरक्षा किट
बढ़नी, सिद्धार्थनगर : नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय पर एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट एवं उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को कार्य के दौरान जोखिमों व संक्रमण से बचाने के लिए पीपीई किट, जूते, हेलमेट, दस्ताने और चश्मे प्रदान किए गए। अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने इस अवसर पर कहा कि नगर को स्वच्छ व स्वस्थ रखने में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है, इसलिए उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उचित सुरक्षा संसाधनों के साथ कर्मचारी अधिक सतर्कता और सुगमता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। इस मौके पर रिषभ मोदनवाल, रामराज कन्नौजिया, बृजेश अग्रहरि, सफाई नायक आज्ञाराम एवं चन्द्रप्रकाश उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्मचारी मुमताज अली, रमेश, सुशील, अशर्फी, राजू, जगदीश, भगौती, सेवालाल, राजेश और अनिल समेत नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें