IST: Monday, 26 October 2026 at 9:01 pm

सिद्धार्थनगर में नौगढ़ तहसील समाधान दिवस संपन्न, लंबित शिकायतों के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

सिद्धार्थनगर • 19 Jul 2026, 12:00 am

सिद्धार्थनगर में नौगढ़ तहसील समाधान दिवस संपन्न, लंबित शिकायतों के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम
सिद्धार्थनगर। शासन की मंशानुसार शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में 'सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों व लेखपालों को कड़ी हिदायत दी कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों की जांच दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण के बाद ही की जाए। किसी भी विभाग में मामला अनावश्यक लंबित मिलने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। समाधान दिवस में कुल 38 प्रार्थना पत्र (राजस्व-30, पुलिस-02, नगर पालिका-03, अन्य-03) प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 37 मामलों को तीन दिनों के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के उपरान्त अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर डीएफओ नीला एम. सहित जनपद स्तर के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें