IST: Monday, 3 August 2026 at 11:55 pm

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था: सिद्धार्थनगर में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निवेश को बढ़ावा देने के निर्देश

सिद्धार्थनगर3 Aug 2026, 10:27 pm

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था: सिद्धार्थनगर में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निवेश को बढ़ावा देने के निर्देश
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के संकल्प को गति देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य प्रदेश के समग्र विकास, रोजगार सृजन, औद्योगिक प्रगति तथा किसानों एवं उद्यमियों की आय में वृद्धि से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को कृषि, एमएसएमई, उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास, निर्यात संवर्धन, आधारभूत संरचना, निवेश प्रोत्साहन, डिजिटल सेवाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने, निवेशकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और लंबित प्रकरणों को शीघ्र हल करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित सूचकांकों के अनुसार विभागवार कार्ययोजना बनाकर नियमित समीक्षा करने, अधिक से अधिक पात्रों तक लाभ पहुँचाने और जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी एस यादव, उपायुक्त उद्योग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें