IST: Monday, 26 October 2026 at 9:03 pm

मेडिकल कॉलेज में 'बुद्ध रसोई' निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद बृज लाल ने रेल मंत्री से माँगा सीएसआर फंड

सिद्धार्थनगर • 3 Aug 2026, 10:25 pm

मेडिकल कॉलेज में 'बुद्ध रसोई' निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद बृज लाल ने रेल मंत्री से माँगा सीएसआर फंड
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द ही बेहद सस्ती दरों पर स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। इस हेतु कॉलेज परिसर में 'बुद्ध रसोई' के निर्माण की योजना बनाई गई है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद बृज लाल ने 3 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद बृज लाल ने रेल मंत्री से रेलवे के किसी उपक्रम की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व) निधि से 'बुद्ध रसोई' के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया। यह 'बुद्ध रसोई' पूरी तरह से 'बिना लाभ, बिना हानि' के सिद्धांत पर संचालित होगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों को बहुत ही कम और रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। रेल मंत्री ने इस जनहित की पहल को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबरें