एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर • 3 Aug 2026, 10:31 pm

सिद्धार्थनगर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान की दिशा में पुलिस कार्यालय में सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने दूर-दराज से आए फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 02 मामले भूमि विवाद, 05 पारिवारिक विवाद तथा 05 अन्य विषयों से संबंधित थे। पुलिस कप्तान ने सभी प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।









