IST: Thursday, 27 August 2026 at 6:28 pm

एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ की गोष्ठी, दिए सेवा, अनुशासन और संवेदनशीलता के मंत्र

सिद्धार्थनगर7 Aug 2026, 11:20 pm

एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ की गोष्ठी, दिए सेवा, अनुशासन और संवेदनशीलता के मंत्र
सिद्धार्थनगर: जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में व्यावहारिक प्रशिक्षण (व्यावहारिक ट्रेनिंग) प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने नए आरक्षियों को पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों, विभागीय कर्तव्यों और नैतिक उत्तरदायित्वों का बोध कराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कप्तान डॉ. अभिषेक महाजन ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि फील्ड में तैनाती के दौरान आम जनता के साथ शालीनता, अनुशासन और संवेदनशीलता का व्यवहार होना चाहिए। पुलिस की छवि को जनहितैषी बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल में सीखे गए ज्ञान व कौशलों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ लागू करें, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर पुलिस लाइन के प्रशिक्षण अधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें