IST: Thursday, 16 July 2026 at 3:43 am

संगठन की मजबूती के लिये शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत राधेरमण त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर15 Jul 2026, 10:28 pm

संगठन की मजबूती के लिये शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत राधेरमण त्रिपाठी
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगरव्यूज़: 61
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ के सभागार में बुधवार को तहसील शोहरतगढ़ अंतर्गत ब्लॉक शोहरतगढ़, जोगिया और बढ़नी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और संघर्ष समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता टीएफआई (टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से ही समस्याओं का स्थायी निदान होगा। सभी को संगठन की मजबूती के लिए एक मंच पर आने की आवश्यकता है। बैठक में वर्ष 2025 और 2026 की सदस्यता शुल्क और सभी ब्लॉकों के आगामी चुनावों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए जल्द ही चुनाव तिथियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में प्रांतीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने शिक्षकों से संगठन पर अटूट विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करें, उनकी हर समस्या का समाधान संगठन अपनी एकता के बल पर कराएगा। बैठक में मुख्य रूप से जनपदीय उपाध्यक्ष सुधाकर मिश्र, जिला संगठन मंत्री उमेश चंद्र, लालजी यादव, मुस्तन शेरुल्लाह, सुशील सिंह, कृपाशंकर त्रिपाठी, कमलाकांत यादव, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार प्रजापति, ब्रह्म प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार चतुर्वेदी, पप्पू यादव, राम आसरे, गौरव पांडेय, मनीष दूबे, अनुपम सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राजू चौबे, मनोज यादव, रवि चौधरी, अशोक यादव, दधीचि कुमार, सावित्री देवी, राज कुमार, पंकज जायसवाल, कृष्णमोहन पांडेय, मैनुद्दीन एवं रमेशचंद्र उपाध्याय सहित भारी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें