IST: Thursday, 3 September 2026 at 5:49 am

उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ का लोहिया कलाभवन में सजीव प्रसारण, कर्मियों को मिले टूल किट और प्रशस्ति पत्र

सिद्धार्थनगर2 Sept 2026, 10:54 pm

उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ का लोहिया कलाभवन में सजीव प्रसारण, कर्मियों को मिले टूल किट और प्रशस्ति पत्र
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ, पोर्टल-वेबसाइट की लॉन्चिंग और लोगो अनावरण का सजीव प्रसारण बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कलाभवन में देखा गया। कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश निरंतर उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि मानदेय वृद्धि और सुरक्षा कवर उपलब्ध कराकर सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों को बड़ा संबल दिया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि निगम के गठन से आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा और उन्हें कैशलेस चिकित्सा सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका कर्मियों को टूल किट तथा श्रम विभाग के पंजीकृत लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा नेता अभिषेक पाल, एडीएम (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव और पीडी अनिल कुमार सहित जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें