केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिले अपना दल नेता अनिल चौधरी, क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती पर हुई सकारात्मक चर्चा
लखनऊ • 16 Jul 2026, 10:39 pm

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। अपनी सादगी, जनसेवा और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता अनिल चौधरी ने लखनऊ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शिष्टाचार मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अपना दल (एस) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) व शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अनिल चौधरी ने बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार की केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान अनिल चौधरी ने केंद्रीय मंत्री को बुके भेंट कर उनका अभिवादन किया और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, जनसेवा में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर बेहद सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र में अपनी गहरी पैठ और जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने वाले नेता के रूप में चर्चित अनिल चौधरी ने शोहरतगढ़ के विभिन्न विकासपरक विषयों और स्थानीय मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।
मुलाकात के बाद अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) अनिल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का मार्गदर्शन हमेशा ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाया जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से कार्य करेंगे। इस मुलाकात के बाद शोहरतगढ़ क्षेत्र के अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं और अनिल चौधरी के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।








